2 जून को मुख्यमंत्री पूर्णिया आयेंगे, लेंगे सहयोग शिविर का जायजा

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
2 जून को मुख्यमंत्री पूर्णिया आयेंगे, लेंगे सहयोग शिविर का जायजा

आगामी 2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पूर्णिया आने की संभावना है. वे सहयोग शिविर का जायजा लेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे

विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज पूर्णिया. आगामी 2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पूर्णिया आने की संभावना है. वे सहयोग शिविर का जायजा लेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर अभी से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गयी है. इसे लेकर सोमवार को प्रभारी डीएम सह उपविकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक में डीएम ने बताया कि 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के पूर्णिया में भ्रमण कार्यक्रम की संभावना है. मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का जायजा लिया जाएगा और जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने सभी अधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है. साथ ही सहयोग शिविर में आम नागरिकों को सम्मान के साथ बैठने, पेयजल तथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. डीएम ने सहयोग शिविर के पूर्व 01 जून तक संबंधित पंचायतों के नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुकूल निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों व वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति तथा मानवाधिकार आयोग व सीपी ग्राम,जेपी सम्मान आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों के निष्पादन की स्थिति और माननीय न्यायालय से संबंधित मामले व लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,कब्रिस्तान घेराबंदी, आगामी 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के अद्मतन कार्य प्रगति व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. प्रगति संतोषजनक पाया गया. प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों तथा माननीय न्यायलय से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन