स्वच्छता सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम पहुंची पूर्णिया, आज से सर्वे होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम पहुंची पूर्णिया, आज से सर्वे होगा शुरू

स्वच्छता के मामले में शहर को रैंकिंग दिलाने और यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के लिए छह सदस्यीय केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम मंगलवार की दोपहर पूर्णिया पहुंच गयी है.

विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम में शामिल हैं कुल छह सदस्य

आने के साथ शहरवासियों से लिया जा रहा है फीडबैक

पूर्णिया. स्वच्छता के मामले में शहर को रैंकिंग दिलाने और यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के लिए छह सदस्यीय केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम मंगलवार की दोपहर पूर्णिया पहुंच गयी है. यह टीम बुधवार यानी 20 मई से शहर का विस्तृत सर्वेक्षण शुरू करेगी. बिना किसी पूर्व सूचना दिए पूर्णिया पहुंचने के बाद टीम के सदस्यों ने शहर के कई मुहल्लों का विजिट भी किया. केंद्रीय टीम का सर्वेक्षण शुरू होने से पहले पूर्णिया की रैंकिंग को लेकर नागरिकों की उत्सुकता बढ़ गयी है.

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्य शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और कचरा डंपिंग जोन का लगातार निरीक्षण करेगें. इस सर्वेक्षण में सबसे खास बात यह है कि टीम सीधे जनता के बीच जाकर उनका फीडबैक भी लेगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंच रहे हैं ताकि सफाई की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके. सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था को भी देखा जा रहा है.

कचरा प्रबंधन पर टीम का विशेष फोकस

जानकारों ने बताया कि कचरा प्रबंधन पर टीम का फोकस है. गीले और सूखे कचरे का उठाव अलग-अलग हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक बाजार में इसके उपयोग पर रोक को लेकर की गयी कार्रवाई की समीक्षा टीम द्वारा बुधवार को किए जाने की सूचना है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस बार की रैंकिंग में जनता के फीडबैक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. टीम के सदस्य आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों से मिलकर कुछ सीधे सवाल पूछगें. इधर, निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण टीम को सही और सकारात्मक फीडबैक दें. शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें ताकि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पूर्णिया को बेहतर और ऐतिहासिक रैंकिंग मिल सके.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन