Purnia News : पूर्णिया के 14 वर्षीय आरुष की किताब ‘ए लॉन्ग नाइट’ टॉप-3 बेस्ट-सेलर में शामिल

शहर के 14 वर्षीय पुत्र आरुष अनुराग ने अपनी सस्पेंस-थ्रिलर पुस्तक ‘ए लॉन्ग नाइट’ के जरिए वह मुकाम हासिल किया है.
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट Purnia News : शहर के जाने माने चिकित्सक दंपती डॉ संजीव कुमार एवं डॉ अनुराधा सिन्हा के 14 वर्षीय पुत्र आरुष अनुराग ने अपनी सस्पेंस-थ्रिलर पुस्तक ‘ए लॉन्ग नाइट’ के जरिए वह मुकाम हासिल किया है, जिसने सीमांचल की साहित्यिक गरिमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पुनर्जीवित कर दिया है. डिस्कवरी चैनल पर ‘लिटरेरी लॉन्चपैड’ में फीचर ब्रिबुक्स द्वारा प्रकाशित आरुष की इस कृति को विश्व प्रसिद्ध डिस्कवरी चैनल ने अपने ‘लिटरेरी लॉन्चपैड’ के माध्यम से लांच किया. साहित्यिक दुनिया में आरुष की धमक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पुस्तक ने वर्तमान में राष्ट्रीय लीडरबोर्ड पर टॉप-3 बेस्ट-सेलर रैंक हासिल किया है. यह उपलब्धि मिलते ही आरुष को प्रतिष्ठित ‘टॉप-3 बेस्ट-सेलर सर्टिफिकेट’ से नवाजा गया. बता दें कि ब्रिबुक्स 8-18 साल के स्टूडेंट्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बुक राइटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें यूएसए, यूके, इंडिया और यूएई समेत 32 से अधिक देशों के 1.3 मिलियन से अधिक युवा लेखक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










