फसल क्षति की राशि बढ़ाई जाये : भाकपा माले

Updated at : 04 Oct 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

जिले के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गये हैं

विज्ञापन

पूर्णिया. भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य मो इस्लाम उद्दीन ने सरकार से फसल क्षति के रूप में बीस हज़ार रुपये प्रति एकड़ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित बिहार के लगभग 16 जिले के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गये है. उन्होने कहा कि सरकार द्वारा जो राहत दी जा रही है, वह काफी कम है. उन्होंने सरकार से बाढ पीड़ितों के घर मरम्मत करने, कपड़ा ,बर्तन, मवेशी के चारा के लिए पच्चीस हज़ार रुपये प्रति परिवार देने की मांग की है. माले नेता ने कहा कि इस सवाल को लेकर उनकी पार्टी गंभीर है. अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो इस सवाल को लेकर आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन