बारिश व बज्रपात से 13 ट्रांसफार्मर जले, इनमें 11 बदले गये

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
बारिश व बज्रपात से 13 ट्रांसफार्मर जले, इनमें 11 बदले गये

इनमें 11 बदले गये

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पश्चिमी तथा पूर्वी द्वारा प्रमंडल अंतर्गत सभी प्रशाखा में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक हुई. इसमें विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल पूर्णिया बासुकी शंकर उपस्थित थे. विगत रात्रि (दिनांक 04.05.2026) को मूसलाधार बारिश और बज्रपात से प्रभावित हुए विद्युत आपूर्ति की समीक्षा सभी कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता के साथ की गयी.पूरे जिले में कल रात्रि में आयी बारिश तथा बज्रपात से 13 अदद घरेलू ट्रांसफार्मर जले थे. इसमें 11 बदल दिये गये.शेष को 24 घंटे में बदलने का दिशा निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा कुटीर ज्योति उपभोक्ता के परिसर में सोलर स्थापित करने हेतु विस्तृत समीक्षा की गयी.सभी कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता को लक्ष्य निर्धारित किया गया. साथ ही साथ आगामी बरसात और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी 33 के भी तथा 11 के भी लाइनों के संपोषण के साथ-साथ जले ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु निर्देश दिया गया.पूर्णिया के दोनों आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है.भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार की बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर उक्त नंबर पर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं. विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

दोनों कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर

1. पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425एवं 9031633835 2. पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431तथा 06454-242777

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन