ePaper

सांसद के पिता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तारकिशोर प्रसाद

Updated at : 26 Sep 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद के पिता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तारकिशोर प्रसाद

सांसद के पिता के प्रति

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री सह कसबा विधायक मो अफाक आलम ने गुरुवार को सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सांसद पप्पू यादव के पिताजी के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. वे एक आदर्श पुरुष थे और उनका जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा. आज हम सब उनके जाने से शोकाकुल हैं, लेकिन उनकी दी हुई शिक्षाएं और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और पप्पू यादव जी एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं. इसके साथ ही, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन झा, नेपाल के पूर्व मंत्री उमेश कुमार यादव, पूर्व विधायक सबा जफर, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विभाकर सिंह, राजद नेता दरभंगा सह पूर्व नगर निगम महापौर मिठू खेरिया और पूर्व प्रमुख प्रतापगंज भूप नारायण यादव ने भी सांसद के आवास पर जाकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी. फोटो-26 पूर्णिया 24- शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री सह मो अफाक आलम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन