छात्र-छात्राएं आज कर लें कॉलेज-विषय परिवर्तन

चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन
पूर्णिया. च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए प्रतीक्षारत छात्र-छात्राओं को कुलपति प्रो. पवन कुमार झा के निर्देश पर एक मौका दिया गया है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए प्रतीक्षारत छात्र-छात्रा 29 अगस्त को विषय एवं महाविद्यालय परिवर्तन कर अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, पूर्णिया विवि के अधीन 15 अंगीभूत कॉलेज और 19 संबद्ध डिग्री कॉलेज में स्नातक में 46 हजार सीट हैं. इन सीटों के मुकाबले करीब 65 हजार आवेदन आये. अभी तक 35 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन कार्य पूर्ण हो गया है. शेष बची सीटों पर नामांकन के लिए छात्र-छात्रा प्रतीक्षारत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




