दुष्कर्म रोकने को बने कड़े कानून

Published at :25 Aug 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राष्ट्रीय मजदूर संघ की बैठक

विज्ञापन

पूर्णिया. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राष्ट्रीय मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष किशोर कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से पटना से आये सचिव गुंजन कुमार वर्मा ने कहा कि भूमिहीन गरीबों को जमीन की जगह आवास (मकान) मिले. इसमें सारी सुविधा युक्त हो. मकान में बिजली, शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को आवास, बिजली, पानी की सुविधा मिलना चाहिए. उन्होंने बेरोजगार गरीबों का शोषण हो रहा है. अफसरशाही चरण पर है. महिलाओं के ऊपर अत्याचार अपहरण, दुष्कर्म की घटना में लगातार वृद्धि हुई है. इस पर सरकार को अविलंब रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाना चाहिए. युवाओं को नौकरी एवं योजना के द्वारा गरीबों को सरकारी लाभ शत-प्रतिशत मिलना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से भूमिहीनों को जमीन देने का मांग की. इस मौके पर सुनीता सिंह, कौशल्या देवी, अर्जुन यादव, सतीश कुमार सिंह, मीनू देवी, लाखो कुमारी, कारी देवी, कुशन ऋषि, सूरज भान सिंह यादव, नीतीश कुमार, रूपा कुमारी, भूलन मेहता, जितनी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन