मुख्य द्वार पर लगे स्वत्रंत्रता सेनानी व महापुरुषों की प्रतिमा

स्वतंत्रता सेनानी अशर्फी लाल वर्मा के पुत्र प्रभात कुमार वर्मा ने की मांग
पूर्णिया. स्वतंत्रता सेनानी अशर्फी लाल वर्मा के पुत्र प्रभात कुमार वर्मा ने शहर के मुख्य चौराहे सहित नगर निगम के चारों मख्य द्वार पर स्वत्रंत्रता सेनानी व महापुरुषों की प्रतिमा लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि तीन साल पहले तात्कालीन महापौर ने घोषणा की थी कि शहर के प्रमुख चौराहे पर स्वतत्रंता सेनानी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा है. पूर्णिया में सामजिक और साहित्यक संस्थाओं की नींव रखने वालों को लोग भुला बैठे है. आखिर नई पीढ़ी के लोग कैसे जान सकेगें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में कूदने वाले भारत के वीर सपूतों में उनके पिता अशर्फी लाल वर्मा भी एक थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










