सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल व मानव तस्करी पर अंकुश को ले चलेगा विशेष अभियान
Published by :AKHILESH CHANDRA
Published at :28 Apr 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

मानव तस्करों के स्रोत, ट्रांजिट एवं गंतव्यों स्थानों पर बढ़ायी जाएगी चौकसी
विज्ञापन
मानव तस्करों के स्रोत, ट्रांजिट एवं गंतव्यों स्थानों पर बढ़ायी जाएगी चौकसी
एजेंसियों,
एनजीओ व संगठनों के साथ संयुक्त अभियान चलाएगा आरपीएफ
पूर्णिया. सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल तस्करी और मानव तस्करी पर नियंत्रण के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा एनजीओ और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ प्रभावी अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए बाल एवं मानव तस्करों के स्रोत, ट्रांजिट एवं गंतव्यों स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी. इसके लिए बीते सोमवार की शाम कानून प्रवर्तन एजेंसियों, एनजीओ और अन्य हितधारकों के साथ हुई संयुक्त बैठक में कई अहम निर्णय लिए गये. अहम यह रहा कि बाल एवं मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पूर्णिया और इसके आसपास के इलाकों में ग्राम्य स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने पर ज्यादा फोकस किया गया. शहर के खुश्कीबाग में एन. एफ रेलवे के पूर्णियां जंक्शन स्थित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक कार्यालय परिसर में मो. सोहेब एवं स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रवींद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एजेंसियों, एनजीओ और अन्य संगठनों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इसबैठक में विशेष रूप से रेलवे क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल तस्करी और मानव तस्करी की प्रभावी रोकथाम की विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन सुमित प्रकाश ने बाल तस्करी व मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति उनसे जुड़े खतरे तथा उनसे बचाव के उपायों, विधिक कार्रवाई पर उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित किया. उन्होंने विभिन्न विभागों एवं सम्बंधित क्षेत्र में जिले में कार्य कर एनजीओ के मध्य ससमय सूचनाओं का आदान प्रदान, आपसी समन्वय एवं मजबूत सुरक्षा तंत्र पर अपने विचार रखे.पंचायतों में जागरूकता अभियान पर जोर
बैठक मेंआरपीएफ के इंस्पेक्टर मो सोहेब ने कहा कि बाल एवं मानव तस्करों के स्रोत, ट्रांजिट एवं गंतव्यों स्थानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान कार्यक्रम के लिए गहन अध्ययन, विचार विमर्श कर सीमांचल के बच्चे को सुरक्षित एवं माता पिता, पंचायतों में जागरूकता अभियान व्यापक स्वरुप दिए जाने पर चर्चा हुई. समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों से अपील की गयी. बैठक में नीतीश कुमार, जागरण कल्याण भारती निदेशक संजय कुमार शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्यवक प्रवेश कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन कॉर्डिनेटर मो. सज्जाद आलम, जीपीसवीएस समन्यवक प्रफुल्ल प्रिय, गुरुंग न्याय नेटवर्क, अवधेश कुमार, शेखर तिर्की प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, साथी संस्था, जनमन पीपल्स फाउंडेशन, एक्शन एड, हेल्प ए चाइल्ड, एवोक इंडिया, यूनिसेफ बीआईएजी समन्वयक, आगाज फाउंडेशन, सीपीएसएलओ, टुगेदर वी फाउंडेशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










