ePaper

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Nov 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में चोरी की बाइक पर लदे 17.13 लीटर विदेशी शराब के तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर शराब लेकर मलहाना गांव के रास्ते से आने की सूचना मिलते ही छापेमारी दल में पुअनि जहांगीर अंसारी, पुअनि विकास कुमार, पुअनि नवीन कुमार, सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल को मलहाना गांव भेजा गया. पुलिस को देख तस्कर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया. शराब तस्कर की पहचान राहुल कुमार 22 वर्ष साकिन बालूगंज मच्छटा, अमौर निवासी के रूप में की गयी. मोटरसाइकिल पर लदे एक प्लास्टिक थैले से विभिन्न ब्रांड की पश्चिम बंगाल निर्मित 17.13 लीटर विदेशी शराब बरामद हुइ. पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है. वह तथा उसके साथी राहुल कुमार साकिन बालूगंज मच्छटा चोरी की मोटरसाइकिल खरीद कर विभिन्न नम्बर प्लेट लगाकर बंगाल से शराब लाकर बेचते हैं. अमौर थाना कांड सं 406/24 के तहत मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है. फोटो. 5 पूर्णिया 30- पुलिस हिरासत में गिरफ्तार शराब तस्कर अभियुक्त राहुल कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन