स्कूल निदेशक इलेवन दो रन से जीता

Updated:
विज्ञापन

स्कूल निदेशक इलेवन व पूर्णिया सिविल कोर्ट इलेवन के बीच खेला गया मैच

विज्ञापन

पूर्णिया. स्थानीय जिला स्कूल खेल मैदान में पूर्णिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गयी. माउंट सिनाई मिशन स्कूल कसबा के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में डॉ इलेवन, सिविल कोर्ट इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, प्राइवेट स्कूल निर्देशक इलेवन, कैनरा बैंक इलेवन, रजिस्ट्री कार्यालय, शिक्षक इलेवन एवं ग्रीन पूर्णिया की टीम भाग ले रही है. उद्घाटन मैच में सिविल कोर्ट इलेवन के कप्तान सुमित श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल निदेशक इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाये. इसमें सृजन ने 28 गेंदों 35 रन एवं मोहम्मद ने 21 गेंदों में 14 का बेहतरीन योगदान अपने क्लब के लिए दिया. सिविल कोर्ट इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंद ने 3 विकेट, शुभाशीष ने दो विकेट प्राप्त किया. जीत के लिए 85 रनों का पीछा करते हुए काफी रोमांचक मुकाबले में सिविल कोर्ट इलेवन ने आल आउट हो कर 83 रन ही बना पायी. इसमें शुभाशीष सिन्हा ने 13 गेंदों में 11 रन, कमलजीत ने 10 रन एवं किशोर ने 10 रन का योगदान दिया. स्कूल निदेशक इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम् राज ने 3 विकेट, विनित ने 2 विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्कूल निदेशक इलेवन के गेंदबाज शुभम् राज रहे. द्वितीय मैच में शिक्षक इलेवन ने अधिवक्ता इलेवन को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनायी. तृतीय मैच में कैनरा बैंक इलेवन ने रजिस्ट्री कार्यालय इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया. इससे पहले पूर्णिया कप का भव्य उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक सह ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ ए के गुप्ता, आइ एम ए अध्यक्ष डॉ सुधांशु, प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रन वेलफेयर के सचिव निकेश गिलमल, पूर्व अध्यक्ष पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ स्वाति बैशंयत्री, सुमित श्रीवास्तव, खेल प्रेमी नीलम अग्रवाल ने बैलून उड़ाकर किया. आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि पूर्णिया “कप ” का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला रविवार को होगा. इस अवसर पर उपस्थित आयोजन समिति सदस्य समाजसेवी रविन्द्र कुमार साह , खेल प्रेमी राजेश कुमार साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन