कोसी एक्सप्रेस में महिला के कान से सोने का टॉप्स झपटा, लहूलुहान हालत में पहुंची पूर्णिया

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

सहरसा जंक्शन पर कोसी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है. बदमाश ने ट्रेन के रुकते ही महिला के कान से सोने का टॉप्स खींच लिया, जिससे उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Saharsa Junction Crime: सहरसा जंक्शन पर बुधवार रात कोसी एक्सप्रेस में सवार एक बुजुर्ग महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है. बदमाश ने ट्रेन के रुकते ही महिला के कान से सोने का टॉप्स झपट लिया, जिससे उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल महिला को पूर्णिया पहुंचने के बाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया.

सहरसा स्टेशन पर वारदात को दिया अंजाम


जानकारी के अनुसार, पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी बेबी कुमारी अपनी सास मनोरमा देवी के साथ कोसी एक्सप्रेस से पटना से पूर्णिया लौट रही थीं. जैसे ही ट्रेन सहरसा जंक्शन पर रुकी, खिड़की के पास पहुंचे एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के कान पर झपट्टा मारकर सोने का टॉप्स खींच लिया. झपट्टे के दौरान महिला का कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना के बाद फरार हुए बदमाश

घटना इतनी तेजी से हुई कि ट्रेन में मौजूद यात्री और पीड़ित परिवार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया. इसी बीच ट्रेन पूर्णिया के लिए रवाना हो गई. घायल महिला पूरे रास्ते दर्द से कराहती रहीं.

पूर्णिया पहुंचने पर कराया गया इलाज

Saharsa Junction Crime: पूर्णिया पहुंचने के बाद घायल मनोरमा देवी को तत्काल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया. उनके साथ यात्रा कर रहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी बेबी कुमारी ने घटना की जानकारी रेल पुलिस को भी दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बेबी कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सहरसा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर झपटमार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ : पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया रद्द होने पर सवालों में पूर्णिया विवि, डेढ़ साल की देरी पर घिरा प्रशासन



विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन