अपर समाहर्त्ता ने की विशेष सर्वेक्षण व बन्दोबस्त कार्यो की समीक्षा

पूर्णिया
पूर्णिया. अपर समाहर्त्ता सह बन्दोबस्त पदाधिकारी रवि राकेश की अध्यक्षता में जिला के 14 अंचलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यो की समीक्षा की गयी.समीक्षा के क्रम में विशेष सर्वेक्षण के प्रथम चरण के अंचल बनमनखी में चल रहे कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं पाये जाने के कारण रोष प्रकट किया गया एवं अंचल बनमनखी के शिविर प्रभारी को अंचल अंतर्गत राजस्व ग्राम कचहरी बलुआ का खानापुरी कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया. प्रपत्र-14 में प्राप्त आपत्ति की सुनवाई पूर्ण राजस्व ग्राम का अभिलेख की जांच करने के लिए राजस्व अधिकारी सह-कानूनगों एवं सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के क्रम में मो. शाहीद अफरीदी, शिविर प्रभारी, बनमनखी को प्रपत्र-14 में प्राप्त आपत्ति पर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण आदेश पारित करने का निदेश दिया गया, साथ ही विशेष सर्वेक्षण लिपिक नकुल कुमार भगत का काम के प्रति लापरवाही को देखते हुए, शिविर बनमनखी से अभिलेखों की जांच कराने हेतु मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया. द्वितीय चरण के शेष 13 अंचलों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य में सभी शिविर के सभी राजस्व ग्राम में प्रपत्र-5 की प्रविष्टि एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में हवाई सर्वेक्षण एजेंसी को निदेश दिया गया कि जिला में उपलब्ध 06 (छः) ई०टी०एस० मशीन के स्थान पर यथाशीघ्र 08 ई०टी०एस० मशीन उपलब्ध करायी जाए ताकि त्वरित गति से विशेष सर्वेक्षण कार्य ससमय पूरा किया जा सके, साथ हीं सभी राजस्व ग्राम का त्रि-सीमाना निर्धारण का कार्य यथाशीघ्र संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










