बिजली बिल सुधार कैम्प में आये आठ आवेदन, किया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
बिजली बिल सुधार कैम्प में आये आठ आवेदन, किया निष्पादन

किया निष्पादन

विज्ञापन

बनमनखी. राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी-1 एवं बनमनखी-2 के द्वारा बिजली बिल सुधार कैम्प का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया. इसमें सहायक अभियंता बनमनखी मिंटू कुमार रजक,कनीय अभियंता बनमनखी-1 अजित कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक सनोज कुमार भगत,अजित कुमार एवं कुमार यश उपस्थित थे.माह के प्रत्येक दूसरे शनिवार को बिजली बिल सुधार का कैम्प ब्लॉक कैंपस में लगाया जाता है. त्वरित निष्पादन किया जाता है.उपभोक्ता माह के प्रत्येक दूसरे शनिवार को लगने वाले कैम्प में आकर अपना त्रुटिपूर्ण बिल को सुधार करवा सकते हैं.उक्त कैम्प में कुल 7 आवेदन आये जिसमे बनमनखी-1 से 3 और बनमनखी-2 का 4 आवेदन है जिसका निष्पादन कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन