दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तारी के भय से किया विषपान

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तारी के भय से किया विषपान

दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तारी के भय से विषपान कर लिया. घटना शनिवार की देर शाम मीरगंज थाना क्षेत्र के बरहकोना गांव में हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तारी के भय से विषपान कर लिया. घटना शनिवार की देर शाम मीरगंज थाना क्षेत्र के बरहकोना गांव में हुई. आरोपित मन्नु कुमार 25 वर्ष, को मीरगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को आरोपित के विरुद्ध थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार चल रहा था. आरोपित के भाई सुनील मुनि ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी से भयभीत होकर उसके भाई ने सुनसान जगह पर पहुंचकर विषपान कर लिया था. घटना की सूचना के बाद मीरगंज थाना की पुलिस पहुंची और उसके भाई को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में ले गयी.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन