राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्णिया. जिला कांग्रेस कार्यालय में गरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों, देश के विकास में योगदान और दूरदर्शी कार्यों को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया. सूचना तकनीक, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती, युवाओं को मतदान का अधिकार तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की सोच देने का कार्य किया और उनका सपना मजबूत, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत का था. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शहरी कुमार आदित्य एवं जिला अध्यक्ष ग्रामीण अफरोज खान सहित समस्त कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.कार्यक्रम में मुख्य रूप से जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, गौतम वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जय वर्धन सिंह,दिनकर स्नेही, रविन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार, मोहन झा, मनोज राम, सुधीर झा, रघुनंदन साह, प्रियांशु एवं अरमान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन