दो कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
श्रीनगर. थाना कांड संख्या 101 के नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कांड संख्या के दो गिरफ्तार अभियुक्त लुत्फुर एवं मोहम्मद हसन थानाक्षेत्र के खुट्टी हसेली पंचायत के देवीनगर नहर टोला गांव निवासी हैं. इनको भूमि विवाद को लेकर मारपीट, तीर से घायल करने के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कांड संख्या के तहत कुल 24 लोग नामजद हैं. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं थाना कांड संख्या 93-2024 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोफील कदगांवा गांव निवासी को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फोटो. 10 पूर्णिया 22 परिचय- पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










