पूर्णिया के बालक को मिला नया परिवार, चेन्नई के दंपति ने लिया गोद

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया के बालक को मिला नया परिवार, चेन्नई के दंपति ने लिया गोद

चेन्नई के दंपति ने लिया गोद

विज्ञापन

पूर्णिया. अपर समाहर्ता रवि राकेश की अध्यक्षता में दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई की गयी. सुनवाई के बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पूर्णिया में आवासित बालक अर्णव (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के तहत चेन्नई के दंपति एन. सेल्वा कुमार एवं एस. वालरमाथी को दत्तक दिए जाने का आदेश पारित किया गया.दत्तक ग्रहण आदेश पारित होने के बाद दत्तकग्राही माता-पिता के अनुरोध पर बालक अर्णव का नया नाम वी.एस. अर्जुन रखा गया. आदेश के साथ ही बालक को जैविक संतान के समान सभी वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गये. बच्चे को पाकर दंपति ने खुशी जाहिर की. इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार ने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया एवं संस्थानों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि परित्यक्त बच्चों को संरक्षण प्रदान कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थानों में आवासित कराया जाए, ताकि केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के माध्यम से उन्हें नया परिवार मिल सके. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.दत्तक ग्रहण आदेश पारित किए जाने के समय एसपी स्वीटी सहरावत, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अमरेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी विवेक कुमार, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के प्रियंका कुमारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन