पूर्णिया मे 700 गाड़ियों से भरी मंडी, फिर भी मक्का के दाम रहे स्थिर

Updated:
विज्ञापन

Mandi Bhav

Purnea Mandi : पूर्णिया बाजार में जमकर हुई खरीदारी, गेहूं-चावल और दाल का बाजार रहा सामान्य

विज्ञापन

Purnea Mandi : सीमांचल की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में शनिवार को कारोबार सामान्य लेकिन सक्रिय रहा. मक्का की आवक पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही और करीब 700 गाड़ियां अनाज लेकर मंडी पहुंचीं. हालांकि भारी आवक के बावजूद मक्का के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा. कारोबारियों के मुताबिक बाजार में खरीदारी मजबूत रही, लेकिन भाव स्थिर बने रहे. दूसरी ओर गेहूं, चावल, दलहन और तेलहन के बाजार में भी सामान्य कारोबार देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी आवक के बावजूद नहीं बढ़े मक्का के भाव

शनिवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का की खरीद-बिक्री तेज रही. कारोबारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में इस बार मंडी में ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं, जिससे बाजार में हलचल बनी रही. बावजूद इसके कीमतों में बड़ा उछाल नहीं आया. निचली क्वालिटी का मक्का 1920 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि बेहतर क्वालिटी के मक्का का भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा.

व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में जो 10 से 20 रुपये का उछाल देखने को मिला था, वह अस्थायी था. मंडी में फिलहाल मांग और सप्लाई संतुलित बनी हुई है, इसलिए भाव स्थिर हैं.

गेहूं और चावल के बाजार में सामान्य कारोबार

मक्का के अलावा गेहूं और चावल के बाजार में भी सामान्य कारोबार हुआ. गेहूं का अधिकतम भाव 2650 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मंसूरी चावल 3400 रुपये तक बिका. बासमती चावल का बाजार मजबूत बना हुआ है और इसका भाव 13 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया.

दाल और तेलहन में स्थिरता, आलू-प्याज में ठहराव

दलहन और तेलहन के बाजार में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. अरहर दाल का अधिकतम भाव 14500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मूंग दाल 9600 रुपये तक बिकी. सरसों काला और पीला दोनों के भाव स्थिर रहे. वहीं आलू और प्याज के बाजार में भी ठहराव देखने को मिला. कारोबारियों का मानना है कि अगले सप्ताह बाजार में मामूली बदलाव संभव है.

गुलाबबाग मंडी का यह बाजार भाव किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, क्योंकि सीमांचल के बड़े हिस्से की कृषि अर्थव्यवस्था इसी मंडी पर निर्भर करती है.

Also Read: अब खत्म होगी आनंद मोहन की नाराजगी, चेतन को सीएम सम्राट ने दी ये जिम्मेदारी, मिलेगा उप मंत्री का दर्जा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन