वीसी के समक्ष रखी छात्रों की समस्याएं, की शीघ्र निदान की मांग

की शीघ्र निदान की मांग
पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने बुधवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पवन कुमार झा से मुलाकात कर बीएड, यूजी एवं पीजी के छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द समाधान करवाने की मांग की. छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि पीजी के अलावे बीएड सत्र 2022-2024 के अंक पत्र में सुधार की आवश्यकता है. यूजी सत्र 2018-2021 के मूल प्रमाण पत्र महाविद्यालयों को शीघ्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के पोर्टल पर 10 नवम्बर तक में प्रदर्शन रिपोर्ट फॉर्मेट भरने की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने की मांग की. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के पोर्टल पर एफिलिएटिंग बॉडी में पूर्णिया विश्वविद्यालय नाम अपटूडेट कराने की आवश्यकता बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










