सड़क के पक्कीकरण होने से दूर हुई लोगों की परेशानी

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग नगर के वार्ड संख्या 35 विश्वास नगर में विधायक निधि से निर्मित पक्की सड़क का उद्घाटन स्थानीय नागरिकों के साथ विधायक विजय खेमका ने किया.

विज्ञापन

विधायक ने किया पक्की सड़क का उद्घाटन

पूर्णिया. गुलाबबाग नगर के वार्ड संख्या 35 विश्वास नगर में विधायक निधि से निर्मित पक्की सड़क का उद्घाटन स्थानीय नागरिकों के साथ विधायक विजय खेमका ने किया. उद्घाटन स्थल पर स्थानीय वार्ड पार्षद लखेन्द्र साह, भाजपा बूथ अध्यक्ष मुन्ना पासवान, जगदीश चौहान, अध्यक्ष पवन सहनी, नेत्री सीमा झा ने श्रीफल तोड़ा. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस मुख्य सड़क का पक्कीकरण होने से अब आमजन को आने-जाने में काफी सुविधा होगी. एनडीए की सरकार में विगत दस सालों में पूर्णिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अत्यधिक विकास हुआ है. विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवानी में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाया जायेगा. उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों के साथ भाजपा नेता चंदन पासवान, बिजय माझी, संजय मिश्रा, प्रमोद केशरी, मुन्ना ठाकुर, जयकिशन साह, पप्पू कामती, सत्यनारायण पासवान, पारस कुमार, जनार्दन रजक, मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की नेत्री उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन