Purnia फरार शराब विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के माधव नगर तिरासी टोला के शराब विक्रेता को रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया.
भवानीपुर (पूर्णिया) से अभिषेक की रिपोर्ट Purnia News : लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के माधव नगर तिरासी टोला के शराब विक्रेता को रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि थाना कांड संख्या 62 /26 का नाम जद अभियुक्त है, जो 12 लीटर शराब के साथ एक मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय से जमानत के बाद फरार चल रहा था. उसने न्यायालय में कभी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी. कोर्ट के वारंट के आलोक में इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त माधव नगर तिरासी निवासी हारून बताया गया. वहीं शराब पीकर हंगामा कर रहे बडहरी पंचायत के झनकवा निवासी मो. इरशाद को अप्राथमिक संख्या 53/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










