सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया पूर्व
प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार सड़क मार्ग पर मटिया चौक के पास शुक्रवार की सुबह टेंपों के पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आयी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि टेंपो पूर्णिया से कटिहार की ओर जा रही थी कि अचानक संतुलन खो जाने से टेंपो सड़क पर पलट गयी. दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसाराम पुल के निकट गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया. बाइक सवार युवक मंझेली की ओर जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










