पप्पू यादव को मिली जमानत न्याय की जीत : राजेश यादव

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव को अंततः न्यायालय से इंसाफ मिला और यह जमानत न्याय की जीत है और लाखों बेसहारा और बेजुबां की जीत है जिसकी लड़ाई पप्पू यादव निःस्वार्थ भाव से हमेशा लड़ते रहे हैं. इस जमानत में षड्यंत्रकारियों की हार निहित है जो जबरन पप्पू यादव को जेल के सलाखों के पीछे रखना चाहते थे. इस घटना के बाद पप्पू यादव के इरादे और भी बुलंद हुए हैं और आगे भी वे शोषितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे.उक्त बातें सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पप्पू यादव को जमानत मिलने के बाद जारी बयान में कही है. प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि 31 साल पुराने मामले में जिस तरह आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई उससे राज्य सरकार बेनकाब हो चुकी है.राज्य सरकार को बताना चाहिए कि जब इस मामले में 04 माह पहले कोर्ट से वारंट निर्गत था तो इतने दिनों तक निकम्मी पटना पुलिस क्या कर रही थी. कहा कि यह वही पटना पुलिस है जो जहानाबाद की बेटी के दुष्कर्मियों को खोज पाने में अबतक नाकाम साबित हुई है. इतना ही नही,उसके बाद जिस तरह से अन्य मुकदमे भी जोड़कर पप्पू यादव के जमानत को लटकाने का प्रयास किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि , यह साफ दिख रहा है कि राज्य सरकार पप्पू यादव की हत्या की साजिश रच रही है.श्री यादव ने कहा कि जहानाबाद की बेटी को न्याय दिलाने का जो बीड़ा पप्पू यादव ने उठाया है, उसे मुकाम तक पहुंचा कर दम लेंगे. उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन