घबराये हुए हैं विरोधी, फैला रहे सरकार गिरने की अफवाह: विजय सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 12:26 AM
रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोमवार को जनसंपर्क के दौरान कहा कि प्रदेश में पहले की तरह जंगलराज किसी सूरत में नहीं लौटने दिया जायेगा.
भवानीपुर/ रुपौली . रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोमवार को जनसंपर्क के दौरान कहा कि प्रदेश में पहले की तरह जंगलराज किसी सूरत में नहीं लौटने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारी डबल इंजन की सरकार में बिहार का लगातार विकास हो रहा है. बिहार में लगातार हो रहे विकास और हमारी डबल इंजन की सरकार के सुशासन से विरोधी घबरा रहे हैं. इसलिए उनके द्वारा अनाप शनाप बयान दिया जा रहा है . उन्होंने कहा कि विरोधी यह अफवाह फैला रहे हैं कि केंद्र की सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगली लोकसभा में भी भारत का प्रधानमंत्री बनेंगे. डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि रूपौली विधानसभा के इस उपचुनाव में यहां की जनता एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को अपार मतों से जिताने का काम करेगी . इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मंडल उर्फ परमानंद मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










