कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को एनआईटी पटना ने दिया अल्मुनाई अचीवर्स अवॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को एनआईटी पटना ने दिया अल्मुनाई अचीवर्स अवॉर्ड

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को एनआईटी पटना ने प्रतिष्ठित अल्मुनाई अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया है. कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण एवं प्रभावी प्रशासनिक योगदान के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया है. यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों एवं अकादमिक जगत की विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर प्रो. विवेकानंद सिंह के शैक्षणिक नवाचार, संस्थागत विकास में उनके योगदान तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई. यह जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने अकादमिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा छात्रहितैषी नीतियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है. इस सम्मान से पूर्णिया विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है. विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षाजगत से जुड़े बुद्धिजीवियों ने प्रो. सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया है.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन