दधीचि देहदान समिति की कोसी सीमांचल में नई जिला इकाइयों का हुआ गठन

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 26 May 2026 5:18 PM

विज्ञापन

सात जून को पूर्णिया में होगा महासम्मेलन

विज्ञापन

सात जून को पूर्णिया में होगा महासम्मेलन पूर्णिया. देहदान और अंगदान महाअभियान को गति देने के लिए दधीचि देहदान समिति ने कोसी और सीमांचल संभाग में अपनी सक्रियता तेज कर दी है. समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बीते दिनों कोसी क्षेत्र के तीन प्रमुख जिलों मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में जिला इकाइयों का गठन किया गया. समिति के इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य आगामी 7 जून को पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसीएच) में आयोजित होने वाले विशाल क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना है. इस संबंध में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 7 जून को पूर्णिया जीएमसीएच में होने वाला क्षेत्रीय सम्मेलन इस पूरे इलाके में स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता के प्रति एक नया संदेश देगा. इसी को ध्यान में रखकर सीमांचल सहित पूरे कोसी क्षेत्र में देहदान की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को धरातल पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई कमेटियों की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि मधेपुरा में सीए मनीष सर्राफ को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया है वहीं, दिलीप कुमार खंडेलवाल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा डॉ. आरके. पप्पू, डॉ. संजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार और मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, आलोक कुमार को सचिव तथा राजेश कुमार एवं राजू सनातन को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. सहरसा जिला समिति में गोपाल शंकर को संरक्षक और राजेश यादुका को संस्था का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा राजेश पचेरिया व गोपाल दहलान को जिला उपाध्यक्ष, आदित्य मित्तल को सचिव तथा विपुल दहलान और नितेश कुमार अग्रवाल को संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है. जबकि सुपौल जिला समिति में केशव अग्रवाल को संरक्षक और पवन अग्रवाल को जिलाध्यक्ष तथा सुनील संथालिया को सचिव बनाया गया है. इधर, जिला इकाई के गठन के दौरान डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की टीम में नीलम अग्रवाल, रवींद्र साह, आलोक लोहिया, प्रदीप अग्रवाल के अलावा स्थानीय स्तर के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन