पूर्णिया में सक्रिय हुआ मानसून, दिनभर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

आसमान में छाए बादल
पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है. अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट
पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पिछले दो दिनों से प्रमंडल के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बुधवार की सुबह भी रिमझिम फुहारों के साथ हुई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पूर्णिया जिले में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
आईएमडी का पूर्वानुमान
- जिले के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना.
- गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा.
- 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
- पूरे दिन रुक-रुक कर या लगातार बारिश होने के आसार.
- मौसम विभाग ने पूर्णिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
किसानों के लिए राहत की बारिश
लगातार हो रही बारिश से जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. धान की रोपनी और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभकारी मानी जा रही है. पर्याप्त नमी मिलने से खेतों में रोपाई का कार्य तेज होने की उम्मीद है.
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, खुले स्थानों पर शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है. तेज हवा और भारी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है.
क्लिक करें और देखे IMD की आज के लिये जारी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










