विधायक ने की प्रखंड की योजनाओं की समीक्षा

इंदिरा आवास लाभुकों को आवास का लाभ मिले.
श्रीनगर. कसबा विधायक मोहम्मद अफाक आलम ने शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदधिकारी शमशीर मलिक एवं अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल के साथ समीक्षा बैठक की. विधायक ने प्रखंड में चल रहे योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास लाभुकों को आवास का लाभ मिले.उन्होंने कहा कि म्यूटेशन के कार्य का शीघ्र ही निष्पादन करें. कोई भी कार्य भूमि से संबंधित लंबित नहीं रहे. उन्होंने कहा के राजस्व कर्मचारी भी सही ढंग से कम करें. अंचलाधिकारी अपने स्तर से निगाह रखें ताकि कार्य समय पर हो सके.बैठक के बाद खुट्टी धुनेली पंचायत के मेहता टोला स्थित एक व्यक्ति के निधन पर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट कीम किसान के नेता शत्रुघ्न यादव, जफर अंसारी, केशव कुमार, सदानंद मेहता, मुखिया पुत्र सोनू जायसवाल, मुखिया पुत्र राजीव कुमार मेहता, मोहम्मद बाबुल आदि मौजूद थे. फोटो. 7 पूर्णिया 18 परिचय – बीडीओ व सीओ के साथ बैठक करते विधायक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




