जज बने तारिक का विधायक ने किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तारिक मुस्तफा का अभिनंदन किया

विज्ञापन

पूर्णिया. बायसी के राजद विधायक सैय्यद रुक्नुद्दीन अहमद ने हाल ही में तारिक मुस्तफा का अभिनंदन किया और बधाई दी. विधायक श्री रुक्नुद्दीन रामबाग स्थित श्री मुस्तफा के आवास पर पहुंचे और उनके जज बनने पर खुशी का इजहार किया. उन्हें मुबारकबाद देते हुए विधायक ने कहा कि तारिक मुस्तफा ने बायसी सहित पूरे सीमांचल का मान बढ़ाया है. उन्होने कहा कि उन्हें बहुत-बहुत खुशी हो रही है के हमारे करीबी तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना के छोटे भाई ने इस मुकाम को हासिल किया है. विधायक ने इस मौके पर दुआ भी की कि इस इलाके के बच्चे और युवा इसी तरह बड़ा मुकाम हासिल करें. इस मौके पर मिनापूर के मुखिया सैयद शम्शुद्दीन, तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना, जावेद उर्फ़ पप्पू , शारिक मुस्तफा , वासिक मुस्तफा इत्यादि मौजूद थे. फोटो- 7 पूर्णिया 11-अभिनंदन करते विधायक

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन