पूर्णिया विवि में मेगा प्लेसमेंट इवेंट आज

100 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट का विवि ने लक्ष्य रखा है
पूर्णिया. पूर्णिया. कुलपति प्रो. राजनाथ यादव की पहल पर पूर्णिया विश्वविद्यालय और प्रकाश ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 10 और 11 जुलाई को विवि सीनेट हॉल में मेगा प्लेसमेंट इवेंट होगा. 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट का विवि ने लक्ष्य रखा है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक छात्रों को इस तरह का एक्सपोजर प्रदान करने के लिए विवि प्रशासन की ओर से यह एक शानदार पहल है. प्रकाश समूह ने सूचित किया है कि हमारे पास अच्छी संख्या में रिक्तियां हैं. यदि छात्रों में अच्छे कौशल हैं, तो उनके भर्ती होने की संभावना अधिक है. पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों में विशेष रूप से बीसीए, बीबीए और बीकॉम के छात्रों ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में खुद को पंजीकृत कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




