दो पक्षों में मारपीट में मटिहानी मुखिया हुए घायल, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की मटिहानी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता व पंचायत के राजघाट गांव निवासी सुबोध शर्मा के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड की मटिहानी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता व पंचायत के राजघाट गांव निवासी सुबोध शर्मा के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में युक्तिसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. इस बाबत मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा थाना में दिए आवेदन में बताया गया कि 27 अप्रैल को समय 9.50 बजे राजघाट वार्ड 7 निवासी सुबोध शर्मा मेरे दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुएमोबाइल से मारने लगा.मोबाइल के वार से मेरे आंख के ऊपर का चमड़ा फट गया और मैं बेहोश हो गया. ग्रामीण मुझे इलाज के लिए पीएचसी लेकर आये. वहीं दूसरे पक्ष के सुबोध शर्मा की पत्नी रजनी देवी ने रघुवंशनगर थाना में आवेदन देकर मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता सहित तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, सोने का चेन व पति से 25 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन