15 को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का त्योहार, शहर सहित मंदिरों में तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

शहर सहित मंदिरों में तैयारी शुरू

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को ले तैयारी शुरू, निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

पूर्णिया. सनातन धर्म में फाल्गुन के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस बार 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि है. इस मौके पर शिवालयों में हवन पूजन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. शहर के चित्रवाणी रोड स्थित विश्वमित्र संघ की ओर से एक तरफ जहां भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी वहीं दूसरी ओर चूनापुर रोड स्थित सत्यनारायण सुभद्रा धाम में शिव परिवार के मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ ही जिले में शहर से गांव तक अलग-अलग तैयारी की जा रही है. इस दौरान विभिन्न शिवालयों से झांकियों के साथ विशाल शिवशोभा यात्रा निकाले जाने की भी तैयारी की गई है. इधर, जिला मुख्यालय समेत आस पास के शिवालयों में पूजन-अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके लिए शिव मंदिरों के साफ-सफाई कर रंग-रोगन भी किया जा रहा है. महाशिवरात्रि को लेकर शहर को कोरटबाड़ी स्थित उगना मंदिर, शितला मंदिर शिवाला, मधुबनी शिवाला, हाउसिंग बोर्ड शिवमंदिर, फोर्ड कंपनी चौक मंदिर, पोलिटेकनिक चौक शिवाला, पंचमुखी मंदिर शिवाला, भूतनाथ मंदिर समेत पूर्णिया सिटी सौरा घाट शिवालय, पुरणदेवी मंदिर शिवालय और गुलाबबाग में मेला ग्राउंड शिव मंदिर, महाबीर स्थान शिवाला और सुनौली चौक शिवाला आदि देव स्थलों पर भी तैयारी की जा रही है. इधर, शहर के रामबाग स्थित श्री श्री 108 महामाया मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी हो रही है. यहां शिवभक्तों द्वारा रुद्राभिषेक की अलग से तैयारी हो रही है. पंडितों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन व्रत, पूजा और रात्रि जागरण करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यदि पूरे दिन नियमों का पालन करते हुए विधि-विधान से पूजा की जाए, तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन