ड्यूटी के साथ तैयारी और सीधे DSP, अमूल्य सिद्धार्थ ने रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सम्मानित करते सिविल सोसाइटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

रूपौली नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमूल्य सिद्धार्थ ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में DSP पद पर चयनित होकर मिसाल कायम की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सतत परिश्रम और दृढ़ संकल्प को दिया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रतिभा, सतत परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं, इसे रुपौली नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमूल्य सिद्धार्थ ने साबित कर दिखाया है. 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर पूर्णिया सिविल सोसाइटी की ओर से विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया. समारोह में सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में रहते हुए हासिल की सफलता

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे. सोसाइटी के संरक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार झा, अभिमन्यु कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा समेत अन्य सदस्य समारोह में शामिल हुए. शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमूल्य सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से जिले और प्रशासनिक महकमे में खुशी का माहौल है.

युवाओं को दिया सतत अध्ययन का संदेश

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवचयनित डीएसपी अमूल्य सिद्धार्थ ने युवाओं को सफलता का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने के बाद भी पढ़ाई का सिलसिला नहीं रुकना चाहिए. सतत अध्ययन और लगन ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है. प्रशासनिक सेवा की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अध्ययन जारी रखा और इसी का परिणाम है कि उन्हें 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता मिली.

मेहनत और लगन को बताया सफलता की कुंजी

अमूल्य सिद्धार्थ ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहे और अध्ययन जारी रखे तो सफलता हासिल की जा सकती है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जावेद अंजुम, दिलीप कुमार चौधरी, अनुज कुमार चांद, शिवानंद झा, ब्रज मोहन झा, शालिग्राम चौधरी सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद थे. .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन