किलकारी पूर्णिया में सावन महोत्सव की धूम, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
सावन महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के किलकारी बाल भवन में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। नन्हे कलाकारों ने लोक संगीत, नृत्य और नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पूर्णिया : शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में सावन महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने लोक संगीत, कजरी, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य और नाटक के जरिए बिहार की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की आकर्षक झलक प्रस्तुत की.
आपके शहर में
दीप प्रज्वलन और राधा-कृष्ण को झूला झुलाकर हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राधा-कृष्ण को झूला झुलाने के साथ हुई. इसके बाद लोक संगीत समूह ने कजरी ‘अरे बहना बदरा चढ़ल आई’ और प्रशिक्षिकाओं सरगम कुमारी व सोनी कुमारी के नेतृत्व में ‘रिमझिम बरसे किलकारी’ की प्रस्तुति दी.
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां
शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षक अमरनाथ झा और तबला प्रशिक्षक मुकेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बच्चों ने ‘शिव कैलाश के वासी’ और ‘सुमिरन कर ले’ प्रस्तुत किया. सीनियर समूह के बच्चों ने सावन आधारित लोक नृत्य और जूनियर समूह ने प्रशिक्षक अमित कुमार द्वारा तैयार क्रिएटिव डांस प्रस्तुत किया. कॉमेडी नाटक ‘तेंगे तेंगे’ भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.
मेहंदी और हस्तकला प्रदर्शनी रही खास
सावन महोत्सव में पांच दिवसीय मेहंदी कार्यशाला में प्रशिक्षिका वर्षा कुमारी द्वारा बच्चों को सिखाए गए विभिन्न डिजाइनों को प्रदर्शित किया गया. इसके अलावा पेपर पर मेहंदी डिजाइन, राखी, हस्तकला, लिप्पन आर्ट और चित्रकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई. महिला अभिभावकों के लिए सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया.
बच्चों की प्रतिभा की हुई सराहना
समापन पर प्रमंडल समन्वयक रोशन राणा ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की. उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए अभिभावकों का आभार जताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमंडल साधन सेवी रुचि कुमारी, लेखा पदाधिकारी रोहित कुमार समेत किलकारी पूर्णिया के सभी प्रशिक्षकों और प्रशिक्षिकाओं का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए