पूर्णिया में आज बारिश की बौछार के आसार, रात की बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम
मौसम का हाल | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में आज मौसम सुहाना बना हुआ है और बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट और जरूरी सावधानियां जरूर जान लें।
Purnia Weather Update : पूर्णिया में रात हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है. आसमान में काले बादल छाए हैं और दिन में बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है. ऐसे में घर से निकलने वाले लोगों को बारिश से बचाव की तैयारी के साथ निकलने की सलाह दी गई है.
आपके शहर में
35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्णिया में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. फिलहाल स्थानीय मौसम पूर्वानुमान में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और ग्रीन सिग्नल है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए बारिश की संभावना बनी हुई है.
तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा
आईएमडी के अनुसार पूर्णिया और आसपास के जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए