इस रक्षाबंधन दूरियां होंगी कम, पूर्णिया एयरपोर्ट पर सीधी फ्लाइट से घर पहुंचेंगे भाई-बहन
पूर्णिया एयरपोर्ट
पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट के कारण रक्षाबंधन पर भाई-बहनों का मिलन आसान हुआ है। यात्रियों की संख्या में भारी उछाल दर्ज की गई है।
Purnia Flight Service : घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने के बाद इस बार पहला रक्षाबंधन है, जब दूर-दराज में रहने वाले भाई-बहन पूर्णिया एयरपोर्ट की सीधी फ्लाइट सेवा का लाभ लेकर एक-दूसरे से मिलने पहुंच सकेंगे. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर पूर्णिया एयरपोर्ट भाई-बहनों के अटूट स्नेह का गवाह बनने जा रहा है.
आपके शहर में
दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी
कोसी-सीमांचल के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में रहते हैं. पूर्णिया से इन शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने के बाद रक्षाबंधन पर घर लौटना उनके लिए आसान हुआ है. कई भाई-बहन एक-दूसरे को फ्लाइट से घर आने के लिए मना रहे हैं.
ऑफ सीजन में भी यात्रियों की संख्या उत्साहजनक
खराब मौसम और ऑफ सीजन के बावजूद पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या उत्साहजनक बनी हुई है. एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार 24 अगस्त को 5 विमानों का आगमन और 5 विमानों का प्रस्थान हुआ. इस तरह विमानों की कुल आवाजाही 10 रही.
एक दिन में 696 यात्रियों की आवाजाही
24 अगस्त को एयरपोर्ट पर 360 यात्रियों का आगमन और 336 यात्रियों का प्रस्थान हुआ. यानी एक दिन में कुल 696 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई. रक्षाबंधन के कारण आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए