श्रम संसाधन विभाग की शिविर में बांटे गये लेबर कार्ड

बनमनखी
प्रतिनिधि, बनमनखी. श्रम संसाधन विभाग की ओर से लेबर कार्ड बनाने हेतु प्रखंड के जियनगंज पंचायत के कुशहा काली मंदिर समीप शिविर का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार, प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू, प्रखंड के श्रम संसाधन विभाग पवन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में महिला-पुरुष के बीच पदाधिकारियों ने लेबर कार्ड बांटे. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत लेबर कार्ड धारकों को काफी फायदा मिलेगा. बीडीओ सरोज कुमार ने कहा कि कामगारों के सुखी खुशहाल जीवन के साथ आर्थिक सबल बनाने के लिए शिविर में लेबर कार्ड बनाया गया. विभिन्न योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा, जिनको श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लेबर कार्ड बना हुआ है. प्रखंड श्रम संसाधन विभाग के पवन कुमार शर्मा ने लेबर कोर्ड की उपयोगिता पर विस्तार से बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार, गोनर शर्मा, विपिन पासवान, अरुण कुमार आदर्श, संतोष कुमार का सराहनीय योगदान रहा. फोटो परिचय:-19 पूर्णिया 14- शिविर का उद्घाटन करते पदाधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




