कुल्ल्हैय्या ऑर्गनाइजेशन ने चलाया शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
कुल्ल्हैय्या ऑर्गनाइजेशन ने चलाया शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन

विज्ञापन

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डगरुआ प्रखंड के मटवैली ग्राम में एहसान आलम के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चे एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आगाज करते हुवे कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर बड़े अफसर बनें और अपने समाज की खिदमत करें. मौके पर मौजूद इंजीनियर शौकत ने बच्चों को पढ़ाई केलिए प्रेरित करते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया. अधिवक्ता मज़हर आलम ने बच्चों को बताया कि कुल्ल्हैय्या समाज को बिहार सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है. इस लिहाज से आप पूरी मेहनत से पढ़ाई करें और बेहतर रिजल्ट लाएं क्योंकि आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी सेवा में में भी जा सकते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में एहसान आलम ने मुख्य भूमिका निभाई. समापन से पहले कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की गई. संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन निरंतर होगा.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन