मोहसिना किदवई व खान चौधरी के निधन से अपूरणीय क्षति: इन्तेखाब

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Apr 2026 7:24 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन

पूर्णिया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य इन्तेखाब आलम ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई एवं वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. एच. खान चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना जतायी है और कहा है कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का यूं अचानक बिछड़ जाना न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. श्रीमती किदवई का दो दिन पूर्व और पश्चिम बंगाल के मालदा से जुड़े वरिष्ठ नेता का बीती रात निधन हो गया. श्री आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाली श्रीमती किदवई ने अपने राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जबकि मालदा क्षेत्र से जुड़े खान चौधरी साहब एक जनप्रिय, जमीनी और संघर्षशील नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का जनता से गहरा जुड़ाव था और वे हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे. उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें विशेष बनाता था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आलम ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से भी इन दोनों नेताओं से उनका पारिवारिक संबंध रहा है. उनका मार्गदर्शन, सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा. उनके निधन से उन्हें गहरा व्यक्तिगत आघात पहुंचा है और यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन