डीआरएम का वीडियो कॉल निरीक्षण, जानकीनगर स्टेशन पर मचा हलचल, दिए जरूरी निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीआरएम का वीडियो कॉल निरीक्षण, जानकीनगर स्टेशन पर मचा हलचल, दिए जरूरी निर्देश

जानकीनगर रेलवे स्टेशन

डीआरएम ने केंद्र सरकार की ऊर्जा बचत नीति को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं.

विज्ञापन

पूर्णिया के जानकीनगर से नितेश राय की रिपोर्ट:

पूर्णिया: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने शनिवार सुबह वीडियो कॉल के माध्यम से पूर्णिया कोर्ट–सहरसा रेलखंड पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

इस दौरान जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के बीच अचानक डीआरएम का वीडियो कॉल आने से हड़कंप मच गया. डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जायजा लिया, जिसमें पेयजल व्यवस्था, यूरिनल मरम्मत कार्य और वेटिंग रूम की स्थिति शामिल थी.

डीआरएम ने केंद्र सरकार की ऊर्जा बचत नीति को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं.

दूरभाष पर जानकारी देते हुए डीआरएम ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जानकीनगर स्टेशन पर यात्री शेड के विस्तार की योजना है. साथ ही प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर दो-दो अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी यात्रियों को अंधेरे की समस्या न हो.

उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग की बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद प्लेटफार्म पर अंधेरा हो जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है. इस समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था पर काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन