निर्वाचन के बहिष्कार की बात करना गलत

Updated:
विज्ञापन
निर्वाचन के बहिष्कार की बात करना गलत

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति सदस्य सरिता राय ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा आम जनता समेत एक वर्ग विशेष के मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर संविधान को खत्म करने की बात कहना गलत है. श्रीमती राय ने कहा है कि विरोधी दल के नेता जिस तरह निर्वाचन के बहिष्कार की बात करते हैं वह निश्चित रूप में संविधान का उल्लंघन माना जाएगा. यहां जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति बिहार के निवासी हैं उन्हें किसी भी तरह की संबंधित प्रपत्र में दस्तावेज देने में कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन जानबूझकर विपक्ष द्वारा एक सोची समझी राजनीति के तहत लगातार इस संदर्भ में बेवजह का आंदोलन कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सरकार के विरुद्ध एक माहौल तैयार करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा है कि आम जनता सजग है जो जानती है क्या सही है और क्या गलत है. अगर विपक्ष को इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मतदाता सूची में नाम विलुप्त होने पर आपत्ति है तो जिला प्रशासन द्वारा दलों को उपलब्ध करायी गयी विलोपित नाम की सूची की जांच कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन