पटना व राजगीर के तर्ज पर पूर्णिया में बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: खेमका

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने सदन में विकास के कई अहम मुद्दे उठाए और पूर्णिया में पटना एवं राजगीर के तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग मुखर रुप से रखी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर बिहार एवं सीमांचल के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है,लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है. ‘खेलो इंडिया, गोल्ड मेडल लाओ इंडिया’ तथा ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी एनडीए सरकार की नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना अत्यंत आवश्यक है. इससे क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और खेल के क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगे. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए ठोस पहल की मांग की. स्वास्थ्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक एवं कॉर्निया प्रिजर्वेशन सेंटर खोलने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नेत्रदान के बाद कॉर्निया सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दान का सदुपयोग नहीं हो पाता. यदि मेडिकल कॉलेज में यह केंद्र स्थापित हो जाए तो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी और नेत्रदान अभियान को भी प्रोत्साहन मिलेगा. शहरी सुविधाओं की ओर ध्यान दिलाते हुए विधायक ने पूर्णिया शहर के प्रमुख स्थलों पर महिलाओं की सुविधा केलिए आधुनिक ‘पिंक शौचालय’ निर्माण की आवश्यकता बतायी.बेलोरी गुदरा घाट पर मुक्ति धाम का निर्माण तथा गौरा पंचायत में सुरेश ऋषि के घर से भठ्ठा कटिहार सिमा तक सड़क पक्कीकरण करने का निवेदन याचिका सदन में दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन