अमौर में शुरू हुआ भारतीय योग संस्थान का केंद्र, कराया योगाभ्यास

Published by :AKHILESH CHANDRA
Published at :26 Apr 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
अमौर में शुरू हुआ भारतीय योग संस्थान का केंद्र, कराया योगाभ्यास

कराया योगाभ्यास

विज्ञापन

पूर्णिया. रविवार को प्रातः अमौर के शिव दुर्गा मन्दिर के कैंपस में भारतीय योग संस्थान के पूर्णिया इकाई के द्वारा एक नये केन्द्र का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया से भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह और संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी सी गोस्वामी ने की. प्रांतीय प्रधान ने भारतीय योग संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निःशुल्क योग कक्षाओं के जरिये लाखों लोगों को योग और प्राणायाम के द्वारा स्वस्थ रहने के गुण सिखाये जा रहे हैं. संगठन मंत्री ने योग के महत्व बताए और अमौर के अधिक से अधिक लोगों को योग केन्द्र से जुड़ने का आहवान किया. इस अवसर पर काफी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित हुए और योगाभ्यास किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में मोहन चौधरी, प्रदीप कुमार साह, संजय राय, अशोक कुमार यादव, सिंहजी प्रसाद साह, बिश्वती राय, राजकुमार गुप्ता, सोहन चौधरी आदि की सराहनीय भूमिका रही. वैदिक प्रार्थना, महा मृत्युंजय मंत्र और विश्व शांति पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. उपस्थित योग प्रेमियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नियमित रूप से केन्द्र पर उपस्थित होकर योग करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन