आज चूके तो स्नातक में नामांकन से रह जायेंगे वंचित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 6:38 PM
पूर्णिया विवि
पूर्णिया. आज अगर चूक गये तो इस सत्र में स्नातक में नामांकन से वंचित रह जाएंगे. पूर्णिया विवि के मीडिया पदाधिकारी प्रो. अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सीबीसीएस के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन 2 सितंबर को होगा. यह नामांकन तिथि केवल एक दिन के लिए ही दी गयी है. गौरतलब है कि मेधा सूची के आधार पर पूर्णिया विवि में अधिकांश सीटों पर दाखिला हो चुका है. साइंस और कॉमर्स को छोड़ दें तो कला में काफी सीटें ही रिक्त बची हैं. ऐसे में पूर्णिया विवि ने नामांकन कार्य का समापन कर पंजीयन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है. आगामी 4 सितंबर से पंजीयन की तारीख निर्धारित है. इसलिए जिन छात्र-छात्राओं ने पिछले हफ्ते कॉलेज एवं विषय परिवर्तन किया है, उन्हें एक दिन का मौका नामांकन के लिए दिया गया है. सीमांचल के 34 डिग्री कॉलेजों में स्नातक की रिक्त बची सीटों पर यह नामांकन लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










