मैत्रा गांव में आग से तीन परिवारों के घर जले, दो मवेशी समेत पांच लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन

दो मवेशी समेत पांच लाख की क्षति

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के विष्णुपूर पंचायत के वार्ड 04 मैत्रा गांव में शुक्रवार की दोपहर में आग से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गये तथा इसमें लाखों की संपति जलकर नष्ट हो गई. इस अगलगी की घटना में दो बकरी भी झुलस कर मर गयी. अग्निपीड़ितों के अनुसार आग शुक्रवार को दोपहर 1 बजे लगी और देखते ही देखते तीन परिवारों के घर राख की ढेर में तब्दील हो गये. आग पर काबू पाने के लिए जहां ग्रामीणों ने प्रयास शुरू किया वहीं कई परिवारों ने आग से बचाव के लिए अपने घरों को तोड़ कर गिरा लिया . इस अगलगी की घटना में अग्निपीड़ितों के घरों में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, फर्नीचर, गहना जेवर सहित लगभग 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान है .आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. अग्निपीड़ितों में सफीना पति स्व. मो असफाक, फरहाना पति मो हसन, मंजरी पति अली मोहम्मद मुख्य रूप से शामिल हैं . घटना की सूचना देते हुए पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा उर्फ छोटकू झा ने अग्निपीड़ितों तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग अमौर अंचल प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन