दीपक प्रकाश को मंत्री बनाये जाने पर खुशी

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
दीपक प्रकाश को मंत्री बनाये जाने पर खुशी

बिहार सरकार

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार सरकार में राष्ट्रीय लोकमोर्चा से दीपक प्रकाश को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के जिला संयोजक राजेन्द्र यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आभार जताया है.श्री यादव ने कहा कि श्री प्रकाश युवा ,शिक्षित और दूरदर्शी हैं और वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर शतप्रतिशत खड़ा उतरेंगे.कहा कि, दुबारा उन्हें पंचायती राज विभाग की बागडोर सौंपा जाना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने पूर्व के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली से अपनी उपयोगिता को साबित किया है.श्री यादव ने कहा कि आशा है कि श्री प्रकाश के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा. श्री प्रकाश के मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोकमोर्चा के नेता डॉ सुरेश मेहता,युगेश्वर सिंह,मंटू मेहता, सुभाष सिंह, नीरज मेहता, प्रेमप्रकाश मण्डल आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन