श्रीनगर प्रखंड के स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न

श्रीनगर
प्रतिनिधि, श्रीनगर. प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा अंतिम दिन संपन्न हो गयी. यह परीक्षा बीते 18 सितंबर से प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में प्रारंभ की गयी थी. प्रधान शिक्षक मंजूर आलम, मेराज आलम गोसी , प्रणव कुमार ,शगुफ्ता शबनम , मोहम्मद नईम , दीपनारायण राय ,संजीव कुमार , प्रेम कुमार , प्रमोद कुमार , मुशर्रफ आलम, संजय कुमार, राकेश कुमार ,प्रभात कुमार , भुवनेश्वर चौहान, विजय चौहान , ललन कुमार , विजय कुमार, अवधेश कुमार उद्यानंद राय राज कुमार, मिथिलेश कुमार आदि शिक्षकों ने बताया की अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का आज अंतिम दिन था. वर्ग 6 से 8 में कुल छह विषय और वर्ग एक से पांच में नामांकित बच्चों की कुल चार विषय की परीक्षा ली गयी. गुरुवार को अंतिम दिन वर्ग एक एवं दो वर्ग बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई. फोटो. 26 पूर्णिया 16 परिचय- विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल बच्चे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




