पूर्णिया के युवाओं को बॉलीवुड तक पहुंचने का सुनहरा मौका

पूर्णिया
पूर्णिया. स्थानीय युवाओं और कलाकारों के लिए बड़ा अवसर आया है. बिहार सरकार की ‘बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024’ के तहत स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और सेवा प्रदाताओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि इस योजना से फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. अभिनेता, गायक, लेखक, सिनेमेटोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट, एनीमेशन विशेषज्ञ समेत फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा होटल, ट्रैवल एजेंसी, परिवहन और शूटिंग उपकरण प्रदाता भी योजना से जुड़ सकेंगे. कलाकार पोर्टल पर अपना बायोडाटा, फोटो, वीडियो और अनुभव अपलोड कर प्रोफाइल बना सकेंगे, जिससे फिल्म निर्माता सीधे प्रतिभाओं का चयन कर पाएंगे. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं और कलाकारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










